{"_id":"611d72ab8ebc3e79d63abdf9","slug":"illegal-mining-under-the-guise-of-mixing-plant-case-filed-against-three-pkl-office-news-pkl4238557100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सिंग प्लांट की आड़ में अवैध खनन, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्सिंग प्लांट की आड़ में अवैध खनन, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। मिक्सिंग प्लांट की आड़ में अवैध खनन के मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मिक्सिंग प्लांट के मालिक पृथ्वी सिंह, ठेकेेदार अरविंद कुमार और ठेकेदार हेमंत शर्मा पर केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में हरियाणा गुप्तचर विभाग की ओर सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। इसमें खनन विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की ओर से जांच की गई है। मामले के शिकायतकर्ता सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बताया कि मिक्सिंग प्लांट की आड़ में सेक्टर-24 में अवैध खनन की बात सामने आई। जांच के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच मेेें सेक्टर-24 पार्क साइट, पीएस इंफ्रा बिल्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सेक्टर-24 स्थित मिक्सिंग प्लांट और सेक्टर-24 नई मार्केट का जहां निर्माण हो रहा है। इन तीनों साइट पर अवैध खनन होता पाया गया।
एचएसवीपी ने खनन की झूठी रिपोर्ट लगाई
इसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एसडीओ रामकुमार की ओर से तीनों साइटों पर खनन की बात से इंकार किया गया था। इस मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व माइनिंग विभाग से लिखित रिपोर्ट मांगी गई। इस पर उनकी ओर से एसडीओ ने झूठी रिपोर्ट लगाई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खनन विभाग ओर से जांच में सामने आया कि एसडीओ रामकुमार की ओर से झूठी रिपोर्ट खनन न होने की पेश की गई। उन्होंने माइनिंग होने की बात सिरे से खारिज कर दिया था। जबकि खनन विभाग की रिपोर्ट में सामने आया कि तीनों साइटों पर खनन किया गया। इसकी वीडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।