फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illegal brewing factory caught, liquor recovered in large quantities, 10 arrested

शराब बनाने की अवैध फैक्टरी पकड़ी, भारी मात्रा में शराब बरामद, 10 गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Illegal brewing factory caught, liquor recovered in large quantities, 10 arrested
पंचकूला/रायपुररानी। सीएम उड़नदस्ता ने शनिवार रात को क्षेत्र के गांव सरकपुर में अवैध रूप से चल रही फैक्टरी पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान बरामद किया है। डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दस लोगों को पकड़ा। उनके पास से 85 हजार रुपये नकद, 33 पेटी नकली देसी शराब, एक हजार लीटर की अवैध शराब से भरी प्लास्टिक की टंकी भी बरामद की है। टीम ने स्प्रिट के टैंक खाली बोतल, बोतल पर सील लगाने वाली मशीन सहित शराब बनाने में प्रयोग किए जाने वाला अन्य सामान भी जब्त किया है। प्राथमिक जांच में शराब बनाने का सारा सामान पानीपत से लाए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

रायपुररानी थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि गांव सरकपुर निवासी कृष्ण कुमार की दुकान और गोदाम में शराब बनाने का अवैध काम चल रहा था। सूचना मिलने पर सीएम उड़नदस्ता ने छापा मारा। मौके पर दस लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार छह माह से मौली पुलिस चौकी के नजदीक अवैध शराब बनाई जा रही थी। इसकी भनक आज तक पुलिस को नहीं लगने पर ग्रामीण और अन्य लोग भी आश्चर्यचकित हैं।
विज्ञापन

अभी फैक्ट्री से जुडे़ बहुत से तथ्यों की जांच जारी है। पूरा माल किस-किस क्षेत्र में बेचा जा रहा था, किस राजनेता अथवा ठेकेदार के संरक्षण में यह कार्य हो रहा है सभी पहलुओं की जांच में पुलिस टीम जुटी है। सरकार और पुलिस विभाग के चलाए अभियान के अनुसार क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कार्य नही चलने दिया जाएगा। पुलिस और गुप्तचर विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहा है। --रामपाल सिंह, थाना प्रभारी, रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली शराब बनाने के मामले में पुलिस ने इनको पकड़ा
नकली शराब बनाने के मामले में दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्ण पुत्र गरीब सिंह, रणबीर पुत्र रामस्वरूप, जयबीर पुत्र हनीचंद, राजेश कुमार पुत्र पवन कुमार, रामलखन पुत्र मेमचंद, प्रेम सिंह पुत्र राम दास, भीम सिंह पु्त्र जगदीश, सगुन पुत्र सुरजीत, सुरेंदर पाल पुत्र जगन्नाथ, गौतम पुत्र रणबीर सिंह के रुप मे हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नकली शराब बनाकर साहा, शहजादपुर नारायणगढ़, शाहाबाद व आसपास इलाकों में खड़ी गाड़ियों में शराब से सप्लाई की जाती है। अवैध माल खरीदकर साथियों की मिलीभगत से नकली शराब बनाई जाती हैं। पुलिस ने बताया कि दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में शराब बनाने वाले केमिकल की बरामदगी भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed