{"_id":"6ac2b760df8e0140530e2264","slug":"if-youth-engage-with-sports-and-books-they-will-stay-away-from-drugs-manohar-lal-panchkula-news-c-87-1-pan1010-142233-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल और किताब से जुड़ेंगे युवा तो नशे से रहेंगे दूर : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल और किताब से जुड़ेंगे युवा तो नशे से रहेंगे दूर : मनोहर लाल
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रविवार को नमो क्रिकेट लीग का ग्रैंड फिनाले हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लीग केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने का बड़ा अभियान बन गई है। उन्होंने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के प्रयासों की सराहना की।
मनोहर लाल ने कहा कि बिना सरकारी सहायता इतने बड़े स्तर पर खेल आयोजन करना उपलब्धि है। नमो क्रिकेट लीग ने हजारों खिलाड़ियों को मंच देकर प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए खेल, शिक्षा, रोजगार और कारोबार के अवसर जरूरी हैं।
उन्होंने बताया कि हर गांव में कम से कम एक और प्रत्येक शहरी वार्ड में लाइब्रेरी बनाने का लक्ष्य है। करीब 10 हजार लाइब्रेरियों में 30 प्रतिशत पर काम हो चुका है।
विज्ञापन
ड्रोन शो से दिया नशामुक्ति संदेश
समापन समारोह में पहली बार ड्रोन शो हुआ। आसमान में नशामुक्ति संदेश प्रदर्शित किए गए और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। मनोहर लाल ने कहा कि मैदान और किताबों से जुड़कर युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं।