फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If you receive a call from an unknown number, do not pick it up. If someone asks for money, do not be afraid. Inform them.

Panchkula News: अंजान नंबर से फोन आए तो उठाएं नहीं, कोई पैसे की मांग करे तो डरे नहीं, सूचना दें

Sun, 29 Jun 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
If you receive a call from an unknown number, do not pick it up. If someone asks for money, do not be afraid. Inform them.
पंचकूला। पुलिस अंकल...मेरे फोन पर कई बार इंटरनेशनल वीडियो कॉल आती है... मैं क्या करूं। इसका जवाब देते हुए साइबर थाना में तैनात एसआई जगजीत सिंह ने कहा कि कभी भी किसी अनजान नंबर पर किए गए फोन को न उठाएं। अगर कोई वीडियाे कॉल कर पैसे की मांग करते तो डरे नहीं तुरंत पुलिस को सूचना दें। इससे ठगी से बचा जा सकता है। शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-20 साइबर थाना में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन के दौरान छात्राओं को साइबर क्राइम सहित अन्य अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। प्रणाम इंडिया फाउंडेशन के अंतर्गत आने वाले छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू गुप्ता के साथ आए बच्चों ने साइबर थाना में होने वाली पुलिस की कार्रवाई बड़े गौर से देखा। इस मौके पर साइबर थाना गए बच्चों को आईओ रूम, साइबर थाने मेंं चोरोंं को पकड़ने के लिए काम करने की एक्टिविटी सहित तमाम चीजें बताई गई। बच्चों ने पुलिस की कार्रवाई की प्रणाली देखकर खुशी जताई।
विज्ञापन

अनजान लिंक पर नहीं करें क्लिक...पुलिस ने किया जागरूक
इस मौके पर पुलिस ने कहा कि अनजान लिंक पर कभी क्लिक नहीं करें। साइबर ठग फोन को हैक कर लोगों के पैसे निकाल रहे हैं। जागरूक होकर इससे बचा सकता है। इस मौके पर साइबर थाना में तैनात एएसआई विक्रमजीत सिंह, कांस्टेबल अजय सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। उन्होंने कहा कि कभी भी अपना पर्सनल डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर न करें। पर्सनल फोटो भी कहीं पर नहीं भेजना चाहिए। अगर कोई आप पर किसी भी प्रकार से दबाव बनाए तो सूचना तुरंत पुलिस दें। साइबर थाना की कार्यप्रणाली देखकर छात्राएं काफी खुश नजर आईं।
विज्ञापन

बॉक्स ---
आसपड़ोस के लोगों को जागरूक करूंगी
पहली बार साइबर थाने का दौरा किया। साइबर क्राइम में बचाव के नियम का पता चला। जरूरी जानकारी के बारे में आसपड़ोस के लोगों को भी जागरूक करूंगी। यह जानकारी साइबर फ्राॅड को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। -हिया गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते की जानकारी किसी को नहीं देंगे
साइबर थाने की कार्यप्रणाली को जानने और सीखने का मौका मिला। घर में लोगों को बताऊंगी कि कभी भी पर्सनल फोन या खाते की जानकारी किसी को नहीं दें। इससे साइबर ठगी से बचाव होगा। -काव्या गर्ग
अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करेंगे
अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करेंगे। इससे ठगी हो सकती है। किसी के अधिक पैसे कमाने के लालच दिए जाने पर किसी भी प्रकार की डिटेल शेयर नहीं करेंगे। - लविश

1930 नंबर के बारे मेंं अहम जानकारी मिली
साइबर ठगी से बचाव के लिए 1930 नंबर पर फोन करना बहुत जरूरी है। इस नंबर पर फोन करने से साइबर ठगी की शिकायत दर्ज होती है। अगर समय रहते इसकी शिकायत की गई तो लोगों को इससे बचाव होगा। -भावनी
साइबर थाने में आने से बढ़ा आत्मविश्वास
साइबर थाने में आने से बचाव के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है। कई अहम जानकारी मिली है। इस बारे में परिवार सहित पड़ोसियोंं को जागरूक करूंगी। -अनवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed