फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If you drive at high speed and in the wrong direction, you will be issued a challan

Panchkula News: तेज गति से और गलत दिशा में वाहन चलाया तो होगा चालान

Tue, 30 Jan 2024 04:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
If you drive at high speed and in the wrong direction, you will be issued a challan
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। अमर उजाला फाउंडेशन और सेक्टर-1 पीजी कॉलेज की एनएसएस यूनिट के सहयोग से सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तेज गति से और गलत दिशा में चारपहिया या दोपहिया वाहन न चलाएं। अगर ऐसे यातायात के नियमों की अनदेखी करेंगे तो चालान होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात के चिह्नों की जानकारी देकर कहा कि ट्रैफिक लाइटों का पालन कर वाहन चलाने से लोगों का जीवन सुरक्षित रहता है। लोगों को इसका पालन करना चाहिए।
बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाना चाहिए। इससे लोगों को जीवन असुरक्षित रहता है। इस दौरान विद्यार्थियों की तरफ से ट्रैफिक नियमों से जुड़े सवाल भी पूछे गए। इसका उन्होंने दोस्ताना अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वाहनों कलर या अन्य बदलाव करने पर यह वायलेशन की श्रेणी में आता है। इससे वाहन का चालान होना तय है। साइबर सुरक्षा के बारे में उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इसके साथ ही कोई भी पासवर्ड कभी अनजान व्यक्ति को नहीं बताएं। अगर किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड होता है तो वह हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। उन्होंने अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस मौके पर सेक्टर-1 पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल यशपाल सिंह, पीजी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, एनएसएस कॉलेज छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी चित्रा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


यातायात के नियमों की जानकारी मिली
यातायात के नियमों की अच्छी जानकारी मिली है। इनका अतिक्रमण कभी नहीं करेंगे। अपने पड़ोस के लोगों को भी इन नियमों के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे कि वह किसी प्रकार के अतिक्रमण से खुद को बचाएं। - अनु हांडा, विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत दिशा में वाहन कभी नहीं चलाएंगे
गलत दिशा में कभी भी वाहन नहीं चलाएंगे। गलत दिशा में वाहन चलाने के नुकसान के बारे में जानकारी मिली है। इस उपयोगी जानकारी को घर वालों के साथ भी जरूर साझा करेंगे। - भारती ठाकुर, विद्यार्थी

हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली
हेल्पलाइन नंबर की अच्छी जानकारी मिली है। इससे हम जागरूक हुए हैं। यातायात नियमों के अलावा साइबर फ्राॅड से बचाव की जागरूकता आएगी। इसकी जानकारी अपने दोस्तों सहित परिवार के लोगों को दूंगा। - विनीत कुमार, विद्यार्थी

कभी सड़क पर वाहन नहीं खड़ा करेंगे
सड़क पर वाहन कभी खड़ा नहीं करेंगे। इससे जाम के हालात बनते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन चालान भी हो जाता है। वहीं सड़क पर वाहन खड़ा करने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसलिए इस बारे में सभी को जागरूक करेंगे। - अनमोल शर्मा, विद्यार्थी


बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाएंगे
बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाएंगे। इसके बिना नुकसान की जानकारी मिली है। हेलमेट न पहनने से दुर्घटना के दौरान अधिक चोट लगने से लोग कोमा में चले जाते हैं। वाहन चलाने के दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर क्लेम नहीं मिलता है। - धारवी, विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed