फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If we had 62 MLAs instead of 92, BJP would have toppled the government long ago: Kejriwal

92 की जगह अगर हमारे 62 विधायक होते तो भाजपा कब की गिरा देती सरकार: केजरीवाल

Thu, 30 May 2024 03:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
If we had 62 MLAs instead of 92, BJP would have toppled the government long ago: Kejriwal
चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब विधानसभा में अगर आम आदमी पार्टी के 92 की जगह 60 विधायक होते तो भारतीय जनता पार्टी उनकी सरकार गिरा देती। गृहमंत्री सरेआम उनको सरकार गिराने की धमकी दे रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा किस तरह से अंहकारी हो गई है। यह आरोप अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जालंधर में व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान लगाए।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने से पहले पंजाब में इंडस्ट्री की बहुत बुरी हालत थी। व्यापारी पंजाब छोड़कर राजस्थान, मध्यप्रदेश गुजरात जा रहे थे, लेकिन पिछले दो साल से इंडस्ट्री के राज्य छोड़कर जाने का सिलसिला खत्म हुआ है। इसका मुख्य कारण पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सही होना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि दिल्ली शराब घोटाले में न कोई सबूत है और न कोई रिकवरी हुई, फिर भ्रष्टाचार कैसे हुआ। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर हैं, इसलिए सबूत नहीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि दरअसल कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं है। अगर हुआ होता तो 100 करोड़ रुपये कहां चले जाते? अब तक एक रुपये की भी रिकवरी क्यों नहीं हुई? भाजपा कहती है कि हमें 400 सीटें चाहिए, ताकि वह कुछ बड़ा काम कर सके। मैंने पता किया तो पता चला कि ये लोग आरक्षण खत्म करने के लिए 400 सीटें मांग रहे हैं, लेकिन मैं इनसे लड़ रहा हूं। किसी हालत में हम उन्हें आरक्षण खत्म नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed