फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If there is a jam on the highway in the rain, then the QRT team of the police will open

बारिश में हाईवे पर जाम लगा तो खुलवाएगी पुलिस की क्यूआरटी टीम

Wed, 29 Jun 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
If there is a jam on the highway in the rain, then the QRT team of the police will open
पंचकूला। पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम नहीं लगे, इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से इस बार विशेष इंतजाम किया गया है। हाईवे पर 13 क्विक रेस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) टीम को तैनात किया गया है। इनकी ड्यूटी शिफ्ट वाइज लगाई गई है जिससे किसी भी समय हाईवे पर ट्रैफिक जाम लगने पर वह तुरंत कार्रवाई कर ट्रैफिक जाम को जल्द से जल्द खुलवा सके।
विज्ञापन

इस संबंधी एसीपी ट्रैफिक राजकुमार रंगा ने बताया कि चंडीमंदिर टोल से लेकर कालका तक 13 क्यूआरटी टीम को तैनात किया गया है। टीम को अलर्ट पर रखा गया है जिससे मैसेज मिलते ही तुरंत वह ट्रैफिक जाम वाली जगह पर पहुंचकर जाम को खुलवा सके। इसके अलावा पंचकूला शहर के लिए 12 क्यूआरटी टीम को तैनात किया गया है। शहर या आसपास के एरिया में अगर कोई ट्रैफिक जाम लगता है तो उसे क्यूआरटी टीम की मदद से खुलवाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर और हाईवे पर तैनात कुल 25 क्यूआरटी टीमों के राइडर दुर्घटना के शिकार लोगों को भी मदद करेगी। कंट्रोल रूम से मैसेज मिलते ही तुरंत मौके पर क्यूआरटी टीम को भेजा जाएगा ताकि घायल या किसी भी समस्या में फंसे हुए लोगों को मदद मुहैया करवाई जा सके। इसके अलावा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भी क्यूआरटी टीम की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed