फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the underpass is not made at Dhakoli Gate, we will protest

Panchkula News: ढकोली फाटक पर अंडरपास नहीं बना तो देंगे धरना

Mon, 17 Apr 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
If the underpass is not made at Dhakoli Gate, we will protest
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला-जीरकपुर। ढकोली फाटक पर अंडरपास का काम शुरू नहीं होने पर रविवार को सोसायटी के सदस्यों ने बैठक की। मीटिंग के दौरान यूनीफाइड रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, लोकहित सेवा समिति और ज्वाइंट एक्शन कमेटी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मीटिंग में गुलमोहर सोसायटी से केआर शर्मा सहित दस से ज्यादा सदस्यों ने अपनी बात रखी। सोसायटी के सदस्यों ने फैसला लिया कि अगर अंडरपास बनने का समय नहीं तय किया जाएगा तो पंजाब सरकार और रेलवे मिनिस्ट्री को क्लीयरेंस के लिए पत्र लिखेंगे। सरकार का पक्ष भी जानेंगे कि अंडरपास का काम कब तक शुरू होगा। अगर इस पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा तो फाटक के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसमें ढकाेली की सभी सोसायटी के लोग शामिल होंगे। इस मीटिंग के दौरान सुखदेव चौधरी, खेमचंद, अनुज अग्रवाल, मनोज शुक्ला, एडवोकेट एपी सिंह, कुलदीप कुमार, अशोक कुमार जिंदल, राजेश पठानियां, रेश्मा और एसके मेहता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed