फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the salary is not received for two months, then the strike of the cleaning workers starts, the garbage spread in the sectors and houses

Panchkula News: दो माह से वेतन नहीं मिला तो सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, सेक्टरों और घरों में फैला कूड़ा

Wed, 30 Aug 2023 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
If the salary is not received for two months, then the strike of the cleaning workers starts, the garbage spread in the sectors and houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। वेतन नहीं मिलने के कारण कूड़ा उठाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इस कारण रक्षाबंधन से पहले शहर के सेक्टरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। घरों से भी कूड़ा नहीं उठने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टरों में अनेक जगह बदबू फैलने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेरों पर आवारा कुत्ते, लावारिस जानवरों के झुंड मंडरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि त्योहार में कचरा नहीं उठने के कारण स्थिति खराब हो गई है। कर्मचारियों के अनुसार डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को एक माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते मंगलवार को डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने और निस्तारण से जुड़े कंपनी के कर्मचारियों ने हड़ताल कर शुरू कर दी है। झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड के पास सुबह करीब सात बजे कर्मचारियों ने एकत्रित नारेबाजी के बाद हड़ताल कर दी। प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि जुलाई माह का वेतन सफाई कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला है। अब अगस्त माह भी खत्म होने वाला है।
कई सेक्टरों में लगा रहा ढेर
इस तरह की समस्या पहले भी हो चुकी है। मंगलवार को कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। हालांकि कुछ कर्मचारियों ने सेक्टरों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया। प्रधान ने बताया कि समय पर अगर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला तो घरों के कूड़ा नहीं उठाएंगे। सेक्टर-6, 8, 17, 15,16 सहित कई सेक्टरों से सफाई कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा नहीं उठाया। कूड़ा नहीं उठाने के कारण कूड़े दान के आसपास कूड़ा फैला हुआ था।
विज्ञापन


कंपनी में 250 कर्मचारी करते है काम

कंपनी के पास शहर में कूड़ा उठाने के लिए 75 गाड़ियां हैं। इसमें करीब 250 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें ड्राइवर, हेल्पर और ट्राली हेल्पर शामिल है। हड़ताल की वजह से नगर निगम के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम के अधिकारी कंपनी से बात कर रहे हैं ताकि कर्मचारियों का वेतन जल्दी से जल्दी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंपनी को निर्देश दिया गया है कि जल्द शहर से कूड़ा उठाओ। अगर कंपनी की तरफ से लापरवाही बरती गई तो जुर्माना लगाया जाएगा। -कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed