फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the construction work is completed on time, got reward : Dushyant Chautala

निर्माण कार्य समय पर पूरा किया तो इनाम, लटकाया तो लगेगा जुर्माना : दुष्यंत चौटाला

Thu, 08 Jul 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
If the construction work is completed on time, got reward : Dushyant Chautala
पंचकूला। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेश में भवन, सड़क, अस्पताल, खेल का मैदान या अन्य परियोजनाओं के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। अगर कोई निर्माण एजेंसी या अधिकारी कोताही बरतेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्धारित समय से पहले कार्य करने वाली एजेंसियों को सम्मानित करने तथा देरी से कार्य पूरा करने वालों को जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम, जिनके पास लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग का प्रभार भी है। उन्होंने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 50 करोड़ से अधिक कीमत की करीब तीन दर्जन चालू परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए सड़क, अस्पताल व अन्य सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं बना रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के तहत निर्माणाधीन 34 परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

एक साल में बनाओ मेडिकल कॉलेज
दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिला के कोरियावास गांव में बन रहे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग से नए नियमों के तहत आर्किटेक्चरल-ड्राइंग को जल्द से जल्द फाइनल करके इसको अगले एक साल में अवश्य पूरा किया जाए। हिसार के निर्माणाधीन अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा के वर्तमान रनवे और टैक्सी वे के विकास कार्य में तेजी बरतने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसके चौड़ीकरण की प्रक्रिया व अन्य लंबित कार्य 4 मई 2022 तक पूरा करें।उन्होंने भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में अंबाला में बनाए जा रहे युद्घ-स्मारक के कार्य की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2022 तक पूरा करें काम
निर्माणाधीन म्यूजियम, ओपन एयर थिएटर, ऑडिटोरियम, मेमोरियल टॉवर के पूरा करने में आ रही दिक्कतों को दूर कर मार्च 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंबाला कैंट में 100 बेड क्षमता से बढ़ाकर 200 बेड का सिविल अस्पताल करने के कार्य का भी अधिकारियों से फीडबैक लिया। इसी प्रकार, उन्होंने यहां स्टेडियम के अपग्रेडेशन के तहत सिंथेटिक ट्रैक तथा आर्टिफिसियल फुटबॉल टर्फ के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि नवंबर 2021 से पहले पूरा करके खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा ताकि यहां खेलो इंडिया गेम्स करवाए जा सकें।

अन्य प्रोजेक्टों के बारे में ली जानकारी
अंबाला शहर के सिविल अस्पताल को 200 बेड से बढ़ाकर 300 बेड क्षमता का करने तथा लघु सचिवालय में फेज-3 के प्रशासकीय खंड के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में बनाए जा रहे ‘टॉवर ऑफ जस्टिस’(न्यू ज्यूडिशियल कांप्लेक्स) के ‘की-प्लॉन’ से लेकर अभी तक किए गए कार्यों का पिक्चर के माध्यम से अध्ययन किया और इसे जून 2022 तक फाइनल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एस्केलेटर व अतिरिक्त पार्किंग की जल्द से जल्द स्वीकृति देकर कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय भवन के निर्माण बारे भी अधिकारियों से जवाब-तलबी की। दुष्यंत चौटाला ने रेवाड़ी में जेल के नए भवन के निर्माण में चल रही धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए एजेंसी व विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और इसे 31 अक्तूबर 2021 तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सोनीपत में निर्माणाधीन ‘डॉ. बी.आर आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी’ के कार्य की समय-समय पर समीक्षा किए गए जाने का असर यह हुआ कि आज की बैठक में निर्माण एजेंसी ने उक्त कार्य को निर्धारित अवधि तक पूरा करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed