फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If a dog bites in Panchkula, the injection will be given in Chandigarh

Panchkula News: पंचकूला में काटेगा कुत्ता, चंडीगढ़ में लगेगा इंजेक्शन

Tue, 17 Jun 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
If a dog bites in Panchkula, the injection will be given in Chandigarh
पंचकूला। सिविल अस्पताल में रोजाना लावारिस कुत्तों के काटने के करीब 20 मामले आ रहे हैं। अस्पताल में अधिक घायल लोगों के लिए रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण उनको चंडीगढ़ रेफर करना पड़ रहा है। पांच से सात मरीजों को चंडीगढ़ के सेक्टर-19 और 22 की डिस्पेंसरी में भेजा जा रहा है। यह इंजेक्शन प्राइवेट मेडिकल स्टोर में छह हजार रुपये में मिलता है जबकि सरकारी में सौ रुपये में इंजेक्शन लग जाता है। सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन के चारों डोज लोगों को चार सौ रुपये में लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

केस-1
कुत्ते काटने से घायल सेक्टर-17 निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि लावारिस कुत्ते नहीं पकड़े जा रहे हैं। घर से बाहर पार्क में घूमने जा रहे थे तो कुत्ते ने काट लिया। काटने के बाद अस्पताल पहुंचे। इसमें एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है।
विज्ञापन

केस-2
सेक्टर-19 निवासी जगपाल सिंह ने बताया कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया। एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें सेक्टर-19 चंडीगढ़ से रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन का इंजेक्शन लगवाने को कहा गया है। अस्पताल के बाहर इंजेक्शन लेने गए तो उनको छह हजार रुपये का रेट बताया गया। इसके बाद वे चंडीगढ़ सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी गए तो उनको सौ रुपये में इंजेक्शन लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देने के बावजूद नगर निगम नहीं ले रहा एक्शन
सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए ढकोली निवासी पिंटू और सेक्टर-9 निवासी जगदीश कौर ने बताया कि काम से गए थे। उनको कुत्ते ने काट लिया। जानकारी देने के बाद भी नगर निगम की ओर से इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। पिछले साल वर्ष 2024 में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंचकूला में 4500 लोग डॉग बाइट के शिकार हुए हैं। पंचकूला में जनवरी से 15 जून के बीच 2500 लोगों को इस साल कुत्ते ने काटा है।


पंचकूला में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। अगर इसके बाद रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन की जरूरत पड़ती है तो मरीजों को चंडीगढ़ रेफर किया जाता है। बैठक में तय हुआ है कि जल्द ही रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन का इंजेक्शन रखा जाएगा। इसके लिए बजट भी मांगा गया है।
-डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed