{"_id":"654bf0e550db0733e80cedaa","slug":"ias-officers-visited-raipurrani-government-offices-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-6335-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आईएएस ऑफिसरों ने किया रायपुररानी सरकारी कार्यालयों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आईएएस ऑफिसरों ने किया रायपुररानी सरकारी कार्यालयों का दौरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। आईएएस ऑफिसर बनने वाले 2018 से लेकर 2022 तक के बैच वाले 28 अधिकारियों ने रायपुररानी और गढ़ी कोटाहा में सरकारी कार्यालयों का दौरा कर वहां होने वाले कार्यों की जानकारी ली। अंडर ट्रेडिंग पर चल रहे सभी आईएएस ऑफिसरों को सबसे पहले बीडीपीओ कार्यालय, रायपुररानी थाना, रायपुररानी अस्पताल, सीएससी, ग्राम सचिवालय, रायपुररानी स्कूल व आंगनबाड़ी में घुमाया गया। रायपुररानी बीडीपीओ परमनंदन शर्मा ने बताया कि कार्यालय में आए सभी आईएएस ऑफिसर अंडर ट्रेनिंग पर हैं।
उनको पंचायती राज, पुलिस, स्वास्थ्य, सीएससी, शिक्षा सहित अन्य विभागों के संस्थानों का दौरा करवाकर गहनता से जानकारी दी जायगी। कार्यालय पहुंचे 28 आईएएस ऑफिसरों को दो ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप ने गढ़ी कोटाहा और दूसरे ग्रुप ने रायपुररानी कार्यालयों का भ्रमण किया। इस मौके पर आईपीएस करुण गॉर्ड, सुनील शेरोन, के रामदास, शिवम वर्मा, शिवा सिंह, आयुष विक्रम सिंह, आईआरएस विष्णुशंकर के, शुभम मोहका, अर्जुन के, गौतम गोयल, आईआरपीएफएस प्रतीक्षा सिंह, अभिलाष पसम, सिद्धांत सिंह डांगी, चेतन दिलीपरो, सरपंच प्रतिनिधि दिलीप कुमार, नीरज शर्मा, एसडीओ बलजीत चहल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।