{"_id":"664e2a94a0520596c00817a1","slug":"i-did-not-ask-to-boycott-the-people-of-bihar-in-punjab-khaira-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-427120-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मैंने पंजाब में बिहार के लोगों का बायकाॅट करने को नहीं कहा ः खैरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मैंने पंजाब में बिहार के लोगों का बायकाॅट करने को नहीं कहा ः खैरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खैरा ने पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर पलटवार किया है। खैरा ने पीएम मोदी की टिप्पणी पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब में बिहार के लोगों को बायकाॅट करने के लिए कभी नहीं कहा। खैरा ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पंजाब में बिहार, यूपी और कोई भी अन्य राज्य से व्यक्ति आकर रोजगार कर सकता है, अपने परिवार के पोषण और कामकाज के लिए पंजाब हर व्यक्ति का स्वागत करता है। खैरा ने कहा ‘मैंने केवल अपने बयान में यह कहा था कि हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एक्ट-1972 की तर्ज पर जिस पर प्रकार गैर हिमाचली वहां जमीन नहीं खरीद सकता और वहां का मतदाता नहीं बन सकता, उसी तर्ज पर यह एक्ट पंजाब में भी लागू होना चाहिए। यह कानून गुजरात और उत्तराखंड में भी लागू है। अगर पंजाब भी अपनी आबादी संतुलन को बचाना चाहता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है।’ खैरा ने कहा कि इसको लेकर उन्होंने प्राइवेट मेंबर्स बिल का दस्तावेज विधानसभा स्पीकर को जनवरी 2023 में दिया है और वह आज भी अपने बयान के साथ हैं।
दरअसल कुछ दिन पहले संगरूर में सुखपाल खैरा ने कहा था कि जो गैर-पंजाबी हैं, यानी वे लोग हिमाचल, राजस्थान, बिहार और यूपी के अलावा अन्य राज्य के पंजाब में काम कर रहे हैं, उन्हें यहां जमीन खरीदने से रोकना चाहिए। इसके अलावा सरकारी नौकरी में और प्रदेश का मतदाता नहीं बनने देना चाहिए। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रोज बिहार में एक रैली में सुखपाल खैरा का नाम लिए बिना यह कहा था कि कांग्रेस के शाही परिवार के करीबी नेता पंजाब में बिहार के लोगों को आने नहीं देना चाहते। बिहार के लोगों को पंजाब में घर खरीदने पर रोक, रोजगार करने पर रोक और उन्हें अधिकार देने से रोकने की बात कर रहे हैं। पीएम ने बिहार की जनता से कहा कि वह लोग ऐसी गठबंधन की सरकार को क्या अपने प्रदेश में वोट देना चाहते हैं।