फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   I am not in favor of stilt plus 4 storey buildings: Deputy CM

मैं स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवनों के पक्ष में नहीं : डिप्टी सीएम

Mon, 10 Jul 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
I am not in favor of stilt plus 4 storey buildings: Deputy CM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को सेक्टर-3 स्थित जिमखाना क्लब में हरियाणा प्रॉपर्टी कंसलटेंट्स फेडरेशन के पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं। कुछ मांगों के बारे में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए तो कुछ को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवनों के मामले में उन्होंने कहा कि वे भी निजी रूप से इससे सहमत नहीं हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
शहर में रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अनेक कार्यक्रम थे। इस दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे वे सेक्टर-3 स्थित जिमखाना क्लब पहुंचे। वहां उन्होंने हरियाणा प्रॉपर्टी कंसलटेंट्स फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का आयोजन फेडरेशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने चौटाला को बताया कि एचएसवीपी और एचएसआईआईडीसी के ऑनलाइन कामों में काफी समय लग जाता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में लोगों के बैठने के लिए जगह नहीं होती। जो लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए जाते हैं, उनको काफी समय तक खड़ा रहना पड़ता है। उनमें बीमार, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल होती हैं। उनको बहुत ज्यादा परेशानी होती है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने तहसील परिसरों में बैठने की व्यवस्था कुछ ही दिनों में हल करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा ऑनलाइन सिस्टम में आ रही दिक्कतों के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिक्कतों को दूर किया जाए। इस मौके पर पंचकूला प्राॅपर्टी कंसलटेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश ढांडा, प्रदेश प्रधान महासचिव अशोक पंवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष वरुण स्वामी, प्रदेश एडवाइजर पुष्पेंद्र बंसल, आरके अरोड़ा, रितेश भाटिया, अक्षय भाटिया और रोशनलाल सिंगल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फेडरेशन के सदस्यों ने कहा कि स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवनों के निर्माण पर हरियाणा सरकार ने कमेटी गठित की थी। उसने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की मंजूरी दी जानी चाहिए कि कहीं भी स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवन बनाए जा सकें। इस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे स्वयं भी स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवनों के पक्ष में नहीं हैं। इससे लोगों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed