फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Husband attacked wife and son with an ax during a fight, serious injury

Panchkula News: आपसी झगड़े में पति ने पत्नी और बेटे पर कुल्हाड़ी से किया वार, गंभीर

Wed, 31 Jan 2024 03:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Husband attacked wife and son with an ax during a fight, serious injury
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। देर रात गांव मोगीनंद में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी के सिर में जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए बेटे पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल महिला आशा ने बताया कि मंगलवार रात को उसका पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। 
तभी उसके पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसके सर पर हमला कर दिया। उल्टी कुल्हाड़ी से आरोपी ने महिला के सिर और कान पर वार किया। इस कारण महिला का कान कट गया और सिर में गंभीर चोट पहुंची है। जब महिला का लड़का उसे बचाने आया तो आरोपी ने उसके सिर में भी कुल्हाड़ी मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर मकान मालिक ऊपर पहुंचा। उसने तुरंत एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के सिर व कान में करीब 16 टांके लगे हैं। वही बेटे के सिर में चार टांके लगे हैं। फिलहाल दोनों का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed