{"_id":"6833376870221c1daa0a0dd5","slug":"hundreds-of-people-paid-tribute-to-agniveer-akashdeep-in-his-last-prayers-panchkula-news-c-67-1-spkl1008-101115-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अग्निवीर आकाशदीप की अंतिम अरदास में सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अग्निवीर आकाशदीप की अंतिम अरदास में सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फरीदकोट। गांव कोठे चहिल स्थित गुरुद्वारा साहिब में अग्निवीर आकाशदीप सिंह की आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग डाला गया। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, फरीदकोट से आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों,कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और केंद्र सरकार से आकाशदीप सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग रखी।
जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती हुए गांव कोठे चहिल के आकाशदीप सिंह की इन दिनों जम्मू कश्मीर में ड्यूटी थी जहां कुछ दिन पहले ड्यूटी के दौरान सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अग्निवीर आकाशदीप सिंह को भारतीय सेना व केंद्र सरकार ने अभी तक शहीद का दर्जा नहीं दिया है, जिससे उनके परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। रविवार को उनकी अंतिम अरदास के अवसर पर भी क्षेत्र के लोगों ने मांग रखी कि आकाशदीप सिंह को शहीद का दर्जा देकर उसके परिवार को सुविधाएं प्रदान की जाएं और गांव में उनकी यादगार भी स्थापित की जाए। इस मौके पर फरीदकोट से आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने अग्निवीर आकाशदीप सिंह की शहादत को नमन करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। उधर, कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने इस मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला और उन पर शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि शहीद का दर्जा देना केंद्र सरकार के हाथ में है और अगर केंद्र सरकार आकाशदीप सिंह को शहीद का दर्जा देती है तो पंजाब सरकार उनके परिवार को हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाएगी। फिर भी, पंजाब सरकार आकाशदीप सिंह के परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने एक बार फिर अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस योजना को तुरंत प्रभाव से बंद करते हुए सेना में स्थायी भर्ती ही करनी चाहिए।