{"_id":"7ecef1eef3dff9ad765cbf0d60da53c1","slug":"huda-plot-to-be-allotted-on-forged-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों पर अलॉट कराया हुडा का प्लॉट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों पर अलॉट कराया हुडा का प्लॉट
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 11 Oct 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेजों पर धोखे से हुडा के प्लॉट अलॉट कराने के आरोप में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आर्मी के चार एक्स सर्विस मैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
शिकायत हुडा की इस्टेट ऑफिसर वंदना दिसोदिया ने दी थी। प्लॉट डिफेंस कोटा के तहत पंचकूला में लिए गए थे, जबकि आरोपी पहले से ही अन्य जिलों में भी प्लॉट धारक हैं। वंदना दिसोदिया के मुताबिक, इस मामले की जांच की गई थी। अब प्लॉटों को रिज्यूम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी जसवंत कुमार, सेक्टर-15 पंचकूला निवासी अजय वीर सिंह, रोहतक निवासी दिलबाग सिंह व पानीपत सेक्टर-12 निवासी धर्मबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में आईपीसी धारा 420(धोखाधड़ी), 467 (अमूल्य अमानत में जालसाजी), 468 (धोखा देने के लिए जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज को असली के तौर पर इस्तेमाल करना), 474 (किसी दस्तावेज या रिकॉर्ड पर अधिकार होना और उसे जालसाजी के लिए इस्तेमाल करना) व 120बी (साजिश रचना) के तहत मामला दर्ज किया है।
पंचकूला में हैं प्लॉट
हुडा में हुई जांच के मुताबिक, जसवंत कुमार का सेक्टर-26, अजयवीर का सेक्टर-27, दिलबाग का सेक्टर-28 व धर्मबीर का सेक्टर-31 में प्लॉट है। यह प्लॉट उन्हें डिफेंस कोटे के तहत अलॉट हुआ है। नियमों के मुताबिक डिफेंस कोटे के तहत एक ही प्लॉट अलॉट हो सकता है, जबकि उक्त आरोपी जहां रह रहे हैं, वहां पर भी इन्होंने प्लॉट अलॉट करा रखे हैं।
पूरे प्रदेश में एफआईआर दर्ज करने के आदेश
हुडा के मुख्य प्रशासक एके सिंह ने पूरे प्रदेश के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि ऐसे प्लॉटों की जांच की जाए, जिन्होंने कोटे के तहत कई-कई प्लॉट ले रखे हैं। जांच के बाद केस दर्ज कराए जाएं। अभी तक पूरे प्रदेश में हुई जांच के बाद करीब 126 मामले ऐसे पाए गए हैं, जिनमें एफआईआर दर्ज होनी है। पंचकूला में फिलहाल चार ही ऐसे केस मिले हैं।