{"_id":"6699b7348161f027830fb768","slug":"hsvps-horticulture-branch-planted-saplings-se-gave-instructions-to-improve-the-arrangements-of-pinjores-parks-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-113970-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एचएसवीपी की बागवानी शाखा ने किया पौधरोपण, एसई ने पिंजौर के पार्कों की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एचएसवीपी की बागवानी शाखा ने किया पौधरोपण, एसई ने पिंजौर के पार्कों की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की बागवानी शाखा ने सेक्टर-30 एक्सटेंशन, पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स में पौधरोपण अभियान चलाया। एसई अशोक कुमार राणा ने पौधरोपण किया और लोगों को भी जागरूक किया। अशोक कुमार राणा के साथ विभाग के एसडीओ दिनेश कंबोज, जेई कमलदीप भी थे। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अशोक कुमार राणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने पार्क को ठीक करवाने एवं सौंदर्यीकरण की मांग की। अशोक कुमार राणा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पार्क की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। अशोक कुमार राणा ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास हैं। मनुष्य द्वारा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से अनेकों पशु-पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। अशोक कुमार राणा ने कहा कि इसी संतुलन को बनाए रखने के लिए बागवानी शाखा ने 25 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, कैप्टन राजवीर सिंह, शकुंतला देवी, अंजू भौरिया, सुनील सचदेवा, जीतू मदान, प्रेमलता, वीरेंद्र सिंह यादव, कमल धीमान, अनूप जांगड़ा, अशोक चौहान, गौरव गंभीर सहित अन्य उपस्थित रहे।