फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP removed possession of 10 acres of land

एचएसवीपी ने 10 एकड़ जमीन से कब्जा हटाया

Tue, 07 Sep 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
HSVP removed possession of 10 acres of land
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अतिक्रमण हटाओ टीम ने सोमवार को एमडीसी सेक्टर-2 में अतिक्रमण हटाया। यहां अस्थाई तौर पर झुग्गी बनाकर काबिज लोगों को हटाकर टीम ने करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन से खाली करवा लिया।
विज्ञापन

विभागीय कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन मौके पर पुलिस बल मौजूद होने के कारण उनके कदम आगे नहीं बढ़ पाए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जेई अमित, पटवारी राकेश सैनी, सुपरवाइजर मान सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर लोग कई साल से काबिज थे। इन्हें कब्जा हटाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन लोगों ने स्वयं नहीं हटाया।
विज्ञापन

सोमवार को जेसीबी मशीन की मदद से कब्जे को हटा दिया गया। कब्जाधारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने दोबारा काबिज होने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी ममता शर्मा के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed