फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP is providing water three times more expensive than public health

Panchkula News: पब्लिक हेल्थ से तीन गुना महंगा पानी दे रहा एचएसवीपी

Tue, 27 Aug 2024 03:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
HSVP is providing water three times more expensive than public health
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में पानी की आपूर्ति और सीवरेज का पूरा काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण संचालित कर रहा है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों की अपेक्षा पंचकूला के लोग पीने के पानी का दाम ज्यादा अदा कर रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पानी की आपूर्ति पब्लिक हेल्थ करता है। एचएसवीपी के पानी के दाम पब्लिक हेल्थ की अपेक्षा करीब तीन गुना अधिक है। इसका ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने विरोध शुरू कर दिया है। इस बारे में कमेटी ने सीएम नायब सिंह सैनी को पत्र भी लिखा था, लेकिन इसका कुछ निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान नितेश मित्तल ने बताया कि पानी मूलभूत जरूरतों में से एक है। इसका भी व्यापारीकरण किया जा रहा है। पंचकूला शहर में पानी की आपूर्ति और सीवरेज का पूरा काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण संचालित कर रहा है। पंचकूला के सेक्टरों में पानी सप्लाई केवल एचएसवीपी करता है। इसके पानी का प्रति यूनिट रेट आवासीय के लिए 2.76 से 11.58 रुपये प्रति यूनिट है, वहीं व्यवसायिक का 16.54 रुपये प्रति यूनिट है। पंचकूला के बाकी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग करता है। उनका आवासीय के लिए फ्लैट रेट एक रुपये और व्यावसायिक के लिए चार रुपये प्रति यूनिट है। एक ही जिले में अलग-अलग रेट होना सेक्टरवासियों के साथ भेदभाव है, जबकि दोनों की सुविधाएं बराबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed