फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP admitted that Shakumbhari engineers did poor work and got the swings removed

Panchkula News: एचएसवीपी ने माना शाकुंभरी इंजीनियर्स ने किया घटिया काम, उतरवाए झूले

Thu, 20 Mar 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
HSVP admitted that Shakumbhari engineers did poor work and got the swings removed
रामगढ़। सेक्टर 27 की सोसाइटियों के पास बने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बड़े पार्क में लगे खराब श्रेणी के झूले बुधवार को उतरवा लिए गए। अमर उजाला में 18 मार्च को छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में प्राधिकरण ने मान लिया है कि शाकुंभरी इंजीनियर्स की ओर से घटिया काम किया गया था। मामले में जांच के बाद प्राधिकरण ने पाया कि जिस कंपनी के झूले बिल में लगाए गए थे वे झूले मौके पर नहीं लगाए गए।
विज्ञापन

संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि तुरंत प्रभाव से झूले उतरवाने के बाद बिल में उल्लेखित कंपनी ओकेवी के झूले पार्क में लगाए जाएं। इस मामले में में संबंधित जेई और एसडीओ की भी बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। क्योंकि जब झूले लग रहे थे, तो उन्होंने उनकी जांच नहीं करवाई। ठेका लेने वाली संस्था की ओर से घटिया क्वालिटी के झूले लगाकर प्राधिकरण से लगभग साढ़े 7 लाख रुपये का पेमेंट ले लिया गया था।
विज्ञापन

झूले की क्वालिटी इतनी घटिया थी कि वे किसी भी समय टूट सकते थे। लगभग 4 महीने पहले यह झूले लगाए गए थे और बिल पहले ही तैयार हो गया था। झूलों का बेस बिल्कुल ही कमजोर था। हाथ लगाने से ही लोहे के लगाए गए झूलों के एंगल हिलने लगते थे। लकड़ी के बीच पेंच फंसाकर झूलों को सपोर्ट पर खड़ा किया गया था। शाकुंभरी इंजीनियर्स ने जो स्लाइड बच्चों के लिए बनाई थी, वह आगे से उठी हुई है और जब भी बच्चे उसमें स्लाइड लेते हैं तो उन्हें चोट लग जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में लोगों की मांग है कि इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए, क्योंकि सरकारी खजाने पर इस कंपनी ने गलत तरीका अपनाकर सेंध लगाई गई है। यदि स्थानीय लोग जागरूक न होते तो ठेकेदार की लापरवाही से बड़ा हादसा हो जाता।ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए।

बुधवार को ठेकेदार के कर्मचारी झूला तो उतारकर ले गए, लेकिन वहां पर मलबा फैलाकर चले गए। शाम को वहां पर जब बच्चे खेलने के लिए आए, तो उनके पैरों में मलबा भी चुभ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed