फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   How will the infection stop: rules are being flouted, 1497 did not get the first vaccine

कैसे थमेगा संक्रमण : नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, 1497 को नहीं लगा पहला टीका

Thu, 06 Apr 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
How will the infection stop: rules are being flouted, 1497 did not get the first vaccine
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। कोरोना की भयावहता देखने के बाद भी जिले के लोग सर्तक नहीं हैं। एक तरफ नागरिक अस्पताल में जहां नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, वहीं जिले में ऐसे भी गांव हैं जहां टीके की पहली डोज भी नहीं लगी है। जिले में आज भी 1497 लोग टीके की पहली डोज से ही वंचित हैं। इनमें सुल्तानपुर के 1125 में 50 और रेहना के 60 फीसदी लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जब राशन तक बंद करने की आई नौबत...
वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आने पर प्रशासन ने राशन तक बंद करवाने का फैसला लिया था। निर्णय लिया गया था कि जो लोग वैक्सीन नहीं लगवाएंगे उनको डिपो से दिया जाने वाला राशन भी बंद कर दिया जाए। इसके बाद भी कुछ खास असर देखने काे नहीं मिला। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। यहां आज भी लोग भ्रम में जी रहे हैं। वैक्सीन लगवाने से कुछ नहीं होता। अगर इन गांवों में कोविड के मामले बढ़े तो भयावह स्थिति हो सकती है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में जमकर लापरवाही
पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को ओपीडी में मरीजों की तादाद ज्यादा थी। खासकर गायनी और चाइल्ड ओपीडी में। यहां लंबी कतारों में गर्भवती महिलाएं बिना मास्क ओपीडी में जांच के लिए खड़ी थी और बच्चे और उनके अभिभावक भी अस्पताल के ओपीडी के बाहर बिना मास्क जांच के लिए खड़े थे। वे भी ऐसे समय में जब पंचकूला में कोरोना के 100 सक्रिय मरीज हैं। प्रदेश में पंचकूला कोरोना के बढ़ते मामलों के लिहाज से तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार और सीनियर सिटीजन हो रहे प्रभावित
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि 82 मरीजों में 40 सीनियर सिटीजन हैं। इस बार अधिकतर बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। वहीं 20 से 50 साल तक के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य बीमारियों के संक्रमण ज्यादा सक्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed