फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Housewife's contribution to family is priceless, can't be compared to maid's salary

परिवार में अमूल्य योगदान देती है गृहिणी, नौकरानी के वेतन से तुलना नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

Sat, 11 Apr 2020 01:34 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 11 Apr 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Housewife's contribution to family is priceless, can't be compared to maid's salary
प्रतीकात्मक तस्वीर
यदि किसी गृहिणी की मौत के चलते मुआवजे हेतू उसकी आय का आंकलन किया जा रहा है तो परिवार को दी गई उसकी सेवाओं को जोड़ना जरूरी है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यह अहम फैसला सुनाते हुए ट्रिब्यूनल द्वारा आंकी गई महिला की आमदनी को तीन गुना करते हुए मुआवजा निर्धारित किया है। करनाल निवासी रमेश ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए मोटर एक्सीडेंट में हुई पत्नी की मौत का मुआवजा बढ़ाने की अपील की थी।
विज्ञापन


याचिका में बताया गया कि वह अपनी पत्नी कमलेश के साथ लुधियाना से संगरूर जा रहा था कि अचानक एक ट्रक ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर से वह दूर जाकर गिरा जबकि पीछे बैठी पत्नी ट्रक के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल लुधियाना ने कमलेश की मौत के चलते मुआवजा निर्धारित करते हुए सिलाई कार्य के लिए आमदनी 2000 रुपये मानी और इसमें से 500 निर्भरता दिखाते हुए इसे 1500 कर दिया।
विज्ञापन


मुआवजा बढ़ाने के लिए दाखिल याचिका का विरोध करते हुए बीमा कंपनी ने कहा कि ट्रिब्यूनल ने आय का आंकलन सही किया है क्योंकि इससे ज्यादा होने पर यह न्यूनतम मजदूरी से ज्यादा हो जाता है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि गृहिणी का घर में योगदान अमूल्य होता है और उसकी तुलना नौकरानी से नहीं की जा सकती। मृतक गृहिणी की आय निर्धारित करते हुए उसके साथ भद्दा मजाक किया गया है। गृहिणी की भूमिका की तुलना किसी नौकरानी से नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहिणी पति, बच्चे और पूरे परिवार का ध्यान रखती है और 24 घंटे घर के लिए समर्पित रहती है। अपनी सेवाओं के दौरान वह अपना भी ध्यान नहीं रख पाती लेकिन पूरे परिवार के लिए घर के सभी कार्यों को अंजाम देती है। ऐसे में हाईकोर्ट ने मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल द्वारा आंकलित की गई 1500 की राशि को बढ़ाकर 3 गुना यानी 4500 रुपये प्रतिमाह कर दिया। आय बढऩे से मुआवजा राशि 117500 से बढ़ाकर 556000 कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed