{"_id":"69124bfadff3dd94af0af64f","slug":"house-caught-fire-due-to-short-circuit-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129331-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग
विज्ञापन
तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, एसी में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित एक घर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर के पीछे वाले कमरे में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में कमरे में रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं।
घर में रह रहे बुजुर्ग दंपति ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ने पर उन्होंने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फायर अफसर तरसेम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग के कारण आग लगने की आशंका है। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि आग अन्य कमरों तक नहीं पहुंची। हालांकि आग की वजह से पूरे घर में धुआं फैल गया और टीम को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
फायर टीम ने आग बुझाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन भी किया ताकि दोबारा आग न भड़क सके। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच और सर्विसिंग करवाते रहें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।