{"_id":"6ac1630df2f9f195a80cc2b1","slug":"hope-for-a-permanent-roof-after-four-years-the-wait-for-278-shopkeepers-is-set-to-end-panchkula-news-c-87-1-pan1001-142165-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चार साल बाद पक्की छत की उम्मीद, 278 दुकानदारों का इंतजार होगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चार साल बाद पक्की छत की उम्मीद, 278 दुकानदारों का इंतजार होगा खत्म
विज्ञापन
पंचकूला। चार साल से पक्की दुकानों का इंतजार कर रहे सेक्टर-7, 11 और 17 की रेहड़ी मार्केट के दुकानदारों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। तीनों बाजारों को टीन के शेड और अस्थायी चेंबर से निकालकर बहुमंजिला पक्के व्यावसायिक परिसर में बदलने की तैयारी है। चंडीगढ़ में पंचकूला के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान इन बाजारों को पालिका बाजार चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना आगे बढ़ने पर करीब 278 दुकानदारों को स्थायी दुकानें मिलने की उम्मीद है।
प्रस्तावित योजना के तहत मौजूदा रेहड़ी मार्केट की जगह बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल वाला आधुनिक व्यावसायिक परिसर बनाया जाएगा। वर्तमान में जमीन पर कारोबार कर रहे दुकानदारों को भूतल पर दुकानें देने का प्रस्ताव है। बेसमेंट और प्रथम तल पर अन्य पात्र दुकानदारों को समायोजित किया जा सकता है। हालांकि, कुछ दुकानदारों ने मांग की है कि बेसमेंट और भूतल पर पहली प्राथमिकता मौजूदा दुकानदारों को दी जाए, ताकि वर्षों से चल रहे कारोबार और ग्राहक प्रभावित न हों।
चार साल पहले आग ने उठाया था स्थायी समाधान का मुद्दा
सितंबर 2022 में सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में भीषण आग के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी रेहड़ी मार्केट के दुकानदारों को परोपकारी नीति के तहत रियायती दरों पर पक्के बूथ देने की घोषणा की थी। इसके बाद सेक्टर-9 के 132 प्रभावित दुकानदारों को बूथ आवंटित किए जा चुके हैं। वहीं, सेक्टर-7, 11 और 17 के दुकानदार अब तक इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान सेक्टर-11 की मार्केट में तीन और सेक्टर-7 की मार्केट में दो बार आग लग चुकी है।
विज्ञापन
एचएसवीपी की जमीन पर वर्षों से कारोबार
तीनों बाजारों में अधिकांश दुकानदार वर्षों से टीन के शेड और अस्थायी चेंबर में कारोबार कर रहे हैं। दुकानदार एचएसवीपी को नियमित मासिक शुल्क भी जमा करते हैं। प्रस्तावित योजना में रियायती दरों पर पक्के बूथ देने का प्रावधान है। निर्धारित कीमत पर दुकानदारों को 20 फीसदी तक छूट देने की बात भी सामने आई है।
तीन बाजारों में 278 दुकानदार
सेक्टर-11
करीब 125
सेक्टर-7
करीब 85
सेक्टर-17
करीब 68
कुल 278