{"_id":"6766c192004f8e5a520094b3","slug":"hookah-was-being-served-in-a-club-in-panchkula-manager-arrested-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में खूब हो रही हुक्के की गुड़गुड़: पुलिस ने क्लब में की रेड, धड़ल्ले से चलाया जा रहा था हुक्का बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में खूब हो रही हुक्के की गुड़गुड़: पुलिस ने क्लब में की रेड, धड़ल्ले से चलाया जा रहा था हुक्का बार
Sat, 21 Dec 2024 06:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 21 Dec 2024 06:54 PM IST
सार
पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित वेगास क्लब में अवैध हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने क्लब में रेड कर क्लब में हुक्का परोसते हुए पकड़ा है। पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
क्लब में हुक्का परोसने पर क्लब मैनेजर व साथी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचकूला के क्लबों में हुक्के की खूब गुड़गुड़ हो रही है और धुएं के छल्ले उड़ाए जा रहे हैं। चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला में भी हुक्का परोसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। बाजवूद क्लबों में नियमों की अनदेखी करते हुए युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा है। पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित वेगास क्लब में अवैध हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने क्लब में रेड कर क्लब में हुक्का परोसते हुए पकड़ा है। पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिले में अवैध हुक्का बार को लेकर सख्त कार्रवाई हुए सेक्टर-5 प्रभारी रुपेश चौधरी की अगुवाई में पुलिस चौकी इंचार्ज पीएसआई गुरपाल सिंह ने सेक्टर-9 स्थित वेगास क्लब में छापामारी की। इस दौरान क्लब में अवैध हुक्के समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-9 स्थित वेगास क्लब में अवैध तौर पर हुक्का बार चलाया जा रहा है। इस पर पीएसआई गुरपाल सिंह ने टीम के साथ मौके पर पर पहुंचकर छापा मारा। जिस दौरान पुलिस को दो लोगों को हुक्का परोसते तुरंत काबू कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सोनू निवासी आशियाना कांप्लेक्स सेक्टर-20 पंचकूला व गौरव शर्मा उर्फ पिन्टू निवासी आनंद विहार बलटाना जीरकपुर बताया। पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि गौरव शर्मा उर्फ पिन्टू क्लब का मैनेजर है।
विज्ञापन
पुलिस ने तलाशी के दौरान तीन हुक्के, तीन चिलम, तीन पाइप और फ्लैवर तंबाकू बरामद किए हैं। इस बारे पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाइसेंस व परमिट आदि पेश नहीं कर सके। इस मामले पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।