{"_id":"616347018ebc3ea65c3adae8","slug":"hooda-selja-and-surjewala-will-be-seen-together-in-the-ellenabad-by-election-panchkula-news-pkl4296317108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उप चुनाव: बेनीवाल के पक्ष में वोट मांगेंगे हुड्डा, सुरजेवाल और सेलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उप चुनाव: बेनीवाल के पक्ष में वोट मांगेंगे हुड्डा, सुरजेवाल और सेलजा
विज्ञापन
चंडीगढ़। 30 अक्तूबर को ऐलनाबाद सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल के पक्ष में हुड्डा, सुरजेवाला और सैलजा एक साथ वोट मांगेेंगे। पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए जारी की गई 20 स्टार प्रचारकों की सूची में बॉक्सर विजेंदर को भी शामिल किया गया है। हरियाणा में 46-ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल के पक्ष मे प्रचार करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ अजय चौधरी ने बताया कि हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सैलजा, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री, चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा विधायक कुलदीप बिश्नोई को स्टार प्रचारक की जिम्मदारी सौंपी है। इनके अतिरिक्त हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता एवं विधायक किरण चौधरी तथा पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, विधायक जयवीर सिंह बाल्मीकि, शीशपाल केहरवाला, अमित सिहाग, शमशेर सिंह विर्क गोगी तथा बिशन लाल सैनी, पूर्व सांसद डॉ सुशील इंदौरा एवं चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री अशोक अरोडा, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉक्सर विजेंदर, चक्रवर्ती शर्मा, भूपेंदर गंगवा तथा बजरंग दास गर्ग को भी स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है।
भाजपा के विरोध में करेंगे चुनाव प्रचार : चढूनी
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने ऐलनाबाद उप चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा और जजपा का चुनाव में किसान विरोध करेंगे। साथ ही लोगों के बीच जाकर अपील करेंगे कि वह किसान विरोधी भाजपा के पक्ष में वोट न करें। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही इसको लेकर संगठन की एक बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें चुनाव में विरोध को लेकर रणनीति तय की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से ऐलनाबाद उप चुनाव में किसी को समर्थन नहीं दे रहा है।