फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Home Minister Anil vij asks report of Jind gang rape case

जींद सामूहिक दुष्कर्म : विज ने मांगी रिपोर्ट, राहुल गांधी पर बोले- इनका मकसद भाजपा शासित राज्यों का विरोध करना

Sat, 24 Oct 2020 10:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 24 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Home Minister Anil vij asks report of Jind gang rape case
गृह मंत्री अनिल विज। (फाइल फोटो)

जींद में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने जींद के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। जींद में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता इंसाफ की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी थी। उसके बावजूद उसे इंसाफ नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से मामले की जांच करवाने की मांग की।

विज्ञापन


विज ने बताया कि उन्होंने एसपी से इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने को कहा है। यह घटना दिल्ली की है लेकिन मामला जींद में दर्ज करवाया गया है, इसलिए उन्होंने एसपी को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


विपक्ष के वार पर विज ने कहा कि कांग्रेस को सामूहिक दुष्कर्म से लेना-देना नहीं है। सिर्फ भाजपा शासित राज्यों का विरोध करना उनका मकसद है। उनके अनुसार हाथरस में जब दुष्कर्म हुआ था तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दल बल सहित कई तरह के ड्रामा करके वहां गए थे। लेकिन पंजाब के होशियारपुर में जहां पर कांग्रेस की ही सरकार है, वहां पर छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, उधर का रुख ये कब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कहा कि बात-बात पर ट्वीट करने वाले राहुल गांधी के पेन की स्याही भी शायद होशियारपुर के बारे में ट्वीट करने से खत्म हो गई है। इससे तो यह स्पष्ट हो गया कि इनको दुष्कर्म से कुछ लेना-देना नहीं है, इनको तो भाजपा शासित राज्यों का विरोध करना है और राजनीति करनी है। इस कारण से राजस्थान में हादसा हो जाए, इनका उधर मुंह नहीं घूमता और पंजाब या अन्य किसी कांग्रेस शासित प्रदेश में ऐसी अनहोनी हो जाए, ये उधर मुड़कर भी नहीं देखते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed