फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Home Guard jawan riding a bike was hit by a trolley, died, accused arrested

Panchkula News: बाइक सवार होमगार्ड जवान को ट्राला ने मारी टक्कर, मौत, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 04:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Home Guard jawan riding a bike was hit by a trolley, died, accused arrested
पंचकूला कालका शिमला हाईवे पर पिंजौर के पास देर रात ट्रक चालक ने बाइक सवार होमगार्ड को कुचला मौक
पुलिस ने मामला किया दर्ज, ट्राला संचालक नशे में बताया जा रहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड जवान को रात को ट्रक ने चंडीमंदिर के पास हाईवे पर टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे राहगीरों और साथियों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी पूजा की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर एक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक होमगार्ड जवान संदीप कुमार अपनी ड्यूटी चूना भट्टी चंडीमंदिर से पंचकूला जा रहे थे। इसी बीच चंडीमंदिर के हाईवे में पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद होमगार्ड जवान संदीप घायल हो गए। इस बीच उनके साथी नरेश कुमार ने घायल होने के बाद परिजनों को सूचना दी। इस मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर होमगार्ड की मौत के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सुखविंदर सिंह एक ट्राला लेकर रोपड़ से पिंजौर सीमेंट लेकर जा रहा था। सुखविंदर सिंह हिमाचल के नालागढ़ का रहने वाला है। जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर नशे में था। अभी शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed