फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Home business fraud of Rs 1.75 crore

Panchkula News: घर बेचने का झांसा देकर 1.75 करोड़ की धोखाधड़ी

Wed, 15 Jan 2025 08:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Home business fraud of Rs 1.75 crore
सेक्टर -7 थाना पुलिस की ओर से दंपति की तलाश में मारे गए छापे माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। व्यक्ति को घर बेचने का झांसा देकर दंपती ने 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पीडि़त की शिकायत पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार एमडीसी निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जीरकपुर के अमित मित्तल और उनकी पत्नी शिनू मित्तल ने घर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की है। आरोपी अमित मित्तल और उनकी पत्नी शिनू ने पंचकूला के सेक्टर-25 स्थित घर तीन करोड़ रुपये में बेचने का समझौता किया था। समझौते के तहत दीपक कुमार ने अमित मित्तल को 1.75 करोड़ रुपये की राशि अग्रिम भुगतान के तौर पर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार ने 4 जुलाई 2024 को समझौता किया और इसी दिन 10 लाख रुपये का एडवांस भुगतान किया। उसके बाद 19 जुलाई को 30 लाख रुपये और 25 जुलाई को 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। दोनों आरोपियों को लोन चुकाकर नो ड्यू सर्टिफिकेट और मूल कागजात दीपक को देने थे और एस्टेट ऑफिसर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से घर ट्रांसफर की अनुमति लेनी थी। लोन चुकाने के बाद आरोपियों ने समझौता तोड़ दिया। शिनू मित्तल ने 22 जुलाई को अपने पति के नाम पर जारी जीपीए (जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी) को रद्द करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने जानबूझकर घर का रजिस्ट्ररी करने से बच रहे हैं और धोखाधड़ी से उनके 1.75 करोड़ रुपये का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह मामला धोखाधड़ी से और हेराफेरी से जुड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियोंं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed