फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Holika Dahan: Puja will be done during the day, Holi will be burnt in the evening

होलिका दहन : दिन में होगी पूजा, शाम को जलेगी हाेली

Sun, 24 Mar 2024 04:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan: Puja will be done during the day, Holi will be burnt in the evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। मंदिरों और प्रमुख जगहों पर रविवार को होलिका दहन किया जाएगा। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के प्रदोष काल में मंदिरों में आरती के बाद होलिका दहन किया जाएगा। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि पहले सुबह होलिका तैयार की जाएगी। होलिका की पूजा सूर्यास्त से पहले की जाएगी। दहन से पहले अनाज की बालियां, हल्दी, कुमकुम, मिठाई, फल व अन्य सामग्री से होलिका की पूजा की होगी। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि प्रदोष काल का समय 6:34 से लेकर 7:32 तक रहेगा। इस दौरान होलिका दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। शहर के सेक्टर-9, 16, 15, 14, 21, 10 के मंदिरों में होलिका दहन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

सेक्टर-9 में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य प्रमोद मिश्रा ने बताया कि होलिका दहन के साथ बुराइयों को भी जला दें। सेक्टर-2 में स्थित श्रीराम मंदिर के पुजारी चंडी प्रसाद ने बताया कि मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक होलिका का पर्व विधि-विधान पूर्वक मनाया जाएगा। सेक्टर-10 प्राचीन श्री सनातन धर्म मंदिर के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर में होलिका दहन पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-15 के प्रधान श्याम लाल बंसल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी मंदिर में होलिका दहन का कार्यक्रम मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed