फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Holidays in schools till June 30, staff will keep coming according to roster

स्कूलों में ३० जून तक छुट्टियां, रोस्टर के हिसाब से आता रहेगा स्टाफ

Wed, 16 Jun 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Holidays in schools till June 30, staff will keep coming according to roster
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी हैं। कोविड व ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। रोस्टर के हिसाब से स्टाफ स्कूल आता रहेगा। 16 जून से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। वहीं 12वीं का रिजल्ट 1 महीने में घोषित होगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी व निजी स्कूल बच्चों के लिए 15 दिन और बंद रहेंगे। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की समय सारिणी जारी कर दी गई है। उसी के अनुसार शिक्षक बुधवार से बच्चों को पढ़ाएंगे। हालात पूरी तरह सामान्य होने पर ही स्कूलों को खोला जाएगा। अभी जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेंगे। कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की शंका भी जताई है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन से बैठक होने जा रही है। उसमें रिजल्ट को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। रिजल्ट बनाने के पैटर्न पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट को लेकर गठित समिति की रिपोर्ट पर नजर रखे हुए हैं। समिति की सिफारिशों का भी अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पुस्तकें खरीदने के लिए निर्धारित राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। बाजार में बच्चों को किताबें भी उपलब्ध कराएंगे। किताबों के टेंडर को सिरे चढ़ाने में काफी समय लग रहा था। इसलिए सरकार ने किताबों की राशि देने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की किताबें छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को देने के लिए भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed