फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hit and run: Retired Lieutenant General dies, auto driver arrested on fifth day

हिट एंड रन: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की मौत, पांचवें दिन ऑटो चालक गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Hit and run: Retired Lieutenant General dies, auto driver arrested on fifth day
सीसीटीवी और फोन लोकेशन से आरोपी की पहचान कर कार्रवाई; पुलिस ने बढ़ाई सड़क सुरक्षा गश्त
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कुलवंत सिंह मान की मौत के मामले में पंचकूला पुलिस ने पांचवें दिन वीरवार को ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश, निवासी जिला चूरू, राजस्थान, हाल मानव कॉलोनी, सकेतड़ी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने इसे सीसीटीवी कैमरे और फोन की लोकेशन के आधार पर अंजाम दिया।
पंचकूला मनसा देवी थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी सुखजीवन कौर की शिकायत पर 10 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। 9 जनवरी की शाम कुलवंत सिंह मान सेक्टर-4 से सैर के लिए निकले थे, जब डॉल्फिन चौक के पास ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण उन्हें पंचकूला के कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां 10 जनवरी को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर और पेट में गंभीर चोटों का विवरण सामने आया, जिससे उनके ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई और मृत्यु हुई।
विज्ञापन

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ अधिकारियों की मौत न केवल पंचकूला बल्कि पूरे देश के लिए दुखद है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर गश्त और तेज होगी और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
पुलिस ने बताया कि कुलवंत सिंह मान के दो बेटे हैं। उनके बेटे हरप्रीत मान सेना में कर्नल हैं और दूसरे बेटे जसप्रीत मान कनाडा पुलिस में अफसर हैं। 14 जनवरी को जसप्रीत के आने के बाद सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया और उनके सैन्य सम्मान के साथ सेक्टर-25 श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बिहार रेजीमेंट के मेजर जनरल कर्नल जय सिंह बैसला, कर्नल अंकुश कुमार और ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


कई पदक से हुए थे सम्मानित
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) कुलवंत सिंह मान ने 1 जनवरी 1976 को दानापुर में 12वीं बिहार बटालियन की स्थापना की। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक सहित उच्च सैन्य सम्मानों से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed