फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hisar Hunters advanced to semi-finals by defeating Ludhiana laayans

लुधियाना लायंस को हराकर हिसार हंटर्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

Sun, 28 Feb 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Hisar Hunters advanced to semi-finals by defeating Ludhiana laayans
पंचकूला। हिसार हंटर्स ने लुधियाना लायंस को तीन विकेट से शिकस्त देकर यूनियन बैंक इंटर रीजन क्रिकेट प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पंचकूला स्थित मोहित क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही इस चैंपियनशिप का उद्घाटन यूनियन बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर चंडीगढ़ जोन जगमोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन

लुधियाना लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस मौके पर लुधियाना के विशाल त्यागी ने शानदार पारी खेलकर नाबाद 67 रन बनाए। उनका साथ टीम का कोई अन्य बल्लेबाज नहीं दे सका। परिणामस्वरूप लुधियाना लायंस की टीम 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी। हिसार हंटर्स के लिए कुलवीर, एकविंद्र और अनवर हसी ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

इसके जवाब में हिसार हंटर्स के कुलवीर सिंह ने 4 चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। विभोर ने दो चौकों की मदद से नाबाद 28 रनों की शानदार पारी खेली। हिसार हंटर्स की टीम ने 10.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। लुधियाना की टीम के लिए विनय ने 2, राकेश ने 2 और शोभित ने 1 विकेट झटका। इस मैच में आल राउंडर खिलाड़ी कुलबीर सिंह को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। एक अन्य मैच में शिमला ने चंडीगढ़ को 63 रनों से शिकस्त दी। वहीं, हिसार ने करनाल को 17 रन के अंतर से हराया। इसके साथ ही जालंधर ने शिमला को 6 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed