फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hindu boy approached the High Court for protection after marrying a Muslim girl

मुस्लिम लड़की से शादी कर हिंदू लड़के ने सुरक्षा के लिए लगाई हाईकोर्ट से गुहार

Sat, 23 Oct 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hindu boy approached the High Court for protection after marrying a Muslim girl
हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से विवाह करने के बाद सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि संविधान में दिया अधिकार हर व्यक्ति पर समान रूप से लागू होता है। ऐसे में मोहाली के एसएसपी को जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। अलग-अलग धर्म वाले प्रेमी जोड़े द्वारा विवाह करने के बाद सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लड़के ने कहा कि वह हिंदू है और लड़की मुस्लिम है, ऐसे में लड़के के घरवाले इस विवाह से खुश नहीं हैं और उनकी जान को खतरा है। दोनों की आयु विवाह योग्य है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए। याची ने बताया कि दोनों ने 13 अक्तूबर को रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी। सुरक्षा के लिए उन्होंने मोहाली के एसएसपी को 13 अक्तूबर को मांगपत्र भी दिया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि दो व्यस्क लोगों को अपना जीवन साथी को चुनने का अधिकार है, भले ही उनके घरवाले उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हों। ऐसे में हाईकोर्ट ने मोहाली के एसएसपी को हाईकोर्ट ने याची जोड़े की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed