फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High-tech surveillance to be stepped up at Civil Hospital and MCH; 10 new PTZ cameras to be installed.

Panchkula News: सिविल अस्पताल और एमसीएच में बढ़ेगी हाईटेक निगरानी, लगेंगे 10 नए पीटीजेड कैमरे

Tue, 21 Jul 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
High-tech surveillance to be stepped up at Civil Hospital and MCH; 10 new PTZ cameras to be installed.
ऑक्सीजन पाइप चोरी के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त, अस्पताल परिसरों की सुरक्षा के लिए शुरू होगी खरीद प्रक्रिया
विज्ञापन

पीटीजेड कैमरे 2 किलोमीटर तक की गतिविधियों पर रख सकते हैं नजर
अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों और डॉक्टरों की भी मांगी गई तैनाती
आदित्य शर्मा
पंचकूला। पंचकूला के सिविल अस्पताल और मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। हाल ही में ऑक्सीजन पाइप चोरी की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पताल परिसरों में 10 नए हाई सिक्योरिटी पीटीजेड कैमरे लगाने का फैसला किया है। इसके लिए जल्द ही खरीद और टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अस्पताल के तकनीकी स्टाफ के अनुसार वर्तमान में सिविल अस्पताल और एमसीएच में कुल 120 सीसीटीवी कैमरे कार्यरत हैं। इसके बावजूद बड़े परिसर और बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए अतिरिक्त निगरानी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


दो किलोमीटर तक रख सकेंगे नजर
सिविल अस्पताल में फिलहाल केवल दो पीटीजेड कैमरे लगे हैं। ये कैमरे लंबी दूरी तक स्पष्ट निगरानी करने में सक्षम हैं और करीब दो किलोमीटर दूर तक व्यक्ति की पहचान, वाहन नंबर और अन्य गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इन्हीं कैमरों की फुटेज के आधार पर हाल ही में ऑक्सीजन पाइप चोरी के दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। स्वास्थ्य विभाग अब अस्पताल परिसर, मुख्य प्रवेश द्वार, इमरजेंसी, ओपीडी, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल तथा विभिन्न मंजिलों को कवर करने के लिए अतिरिक्त 10 पीटीजेड कैमरे लगाने की योजना बना रहा है। एक पीटीजेड कैमरे की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना के बाद बढ़ाई सुरक्षा
तकनीकी स्टाफ के अनुसार एमसीएच में हुई ऑक्सीजन पाइप चोरी की घटना पूरी तरह कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी। इसी फुटेज ने पुलिस जांच में अहम भूमिका निभाई। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया। अस्पताल परिसर में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है और पुलिस भी नियमित गश्त कर रही है। वहीं एमसीएच में गायनी और पीडियाट्रिक सेवाएं शुरू होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक को अतिरिक्त डॉक्टरों, सुरक्षा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए तीसरी बार प्रस्ताव भेजा है।


कोट
सिविल अस्पताल और एमसीएच में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीकी स्टाफ लगातार सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नए हाई सिक्योरिटी पीटीजेड कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है।
- डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed