फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High court not satisfied with today's Delhi model: Balbir Singh Sidhu

विपक्ष नेता पर बरसे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू, बोले- आज के दिल्ली मॉडल से हाईकोर्ट भी संतुष्ट नहीं

Mon, 10 Aug 2020 01:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 10 Aug 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
High court not satisfied with today's Delhi model: Balbir Singh Sidhu
बलबीर सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा पर दूसरे दिन भी जमकर बरसे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता से पूछा कि आप कौन से दिल्ली मॉडल की बात कर रहे हो। आज के दिल्ली मॉडल से हाईकोर्ट भी संतुष्ट नहीं है। दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण लगातार देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने और लोगों का ध्यान भटकाने की एक सोची-समझी कोशिश बताते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि देश की राजधानी में सही कोविड प्रबंधों के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी पीठ थपथपाना बड़ा हास्यप्रद लगता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप विधायक इस पक्ष से अवगत नहीं हैं कि अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब, कोविड से निपटने के लिए सबसे सही और बढ़िया काम कर रहा है। सिद्धू ने कहा कि कोविड के विरुद्ध पंजाब की लड़ाई में केंद्र सरकार की कोई मदद शामिल नहीं है, लेकिन दिल्ली में कोविड महामारी से निपटने के लिए केंद्र को कोरोना के विरुद्ध इस जंग की कमान अपने हाथों में लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तो दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा भी केजरीवाल सरकार को महामारी की रणनीति संबंधी लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले हफ्ते ही अदालत ने टेस्टिंग को बढ़ाने में हुई प्रगति की निगरानी में दिल्ली सरकार द्वारा दिखाई विरोधता को ‘समझ से बाहर’ करार दिया था। उन्होंने कहा कि यह कैसा दिल्ली मॉडल है, जिससे हाईकोर्ट भी संतुष्ट नहीं है?


पंजाबी नहीं चाहते दिल्ली जैसा मॉडल
बलबीर सिद्धू ने कहा कि वह नहीं सोचते कि एक भी पंजाबी अपने राज्य में इस तरह के दिल्ली जैसा कोई मॉडल चाहेगा। पंजाब में सरकार द्वारा फंडों का अनुचित प्रयोग करने वाले चीमा के आरोपों का जवाब देते हुए सिद्धू ने चीमा को चुनौती दी कि वह अपने बेतुके और खोखले दावों का सुबूत पेश करें। उन्होंने कहा कि इस मामले की सच्चाई यह थी कि केंद्र सरकार द्वारा कोई वित्तीय सहायता नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed