फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High Court grants bail to Akali leader Vardev Singh

Panchkula News: अकाली नेता वरदेव सिंह को हाईकोर्ट से जमानत

Sat, 11 Apr 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
High Court grants bail to Akali leader Vardev Singh
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह नोनी मान को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए पंचायत चुनाव हिंसा और गोलीबारी मामले में जमानत दे दी है। मामला फाजिल्का जिले में पंचायत चुनाव के दौरान हुई झड़प और फायरिंग से जुड़ा है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद नवंबर 2025 में वरदेव सिंह उर्फ नोनी मान को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने फाजिल्का की निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन दिसंबर में याचिका खारिज कर दी थी। निचली अदालत से राहत न मिलने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया।
विज्ञापन

सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने का फैसला सुनाया, जिससे उन्हें इस प्रकरण में बड़ी राहत मिली है। नोनी फिरोजपुर से पूर्व सांसद दिवंगत जोरा सिंह मान के पुत्र हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब वह नियमानुसार शर्तों के अधीन रिहा हो सकेंगे। हालांकि, मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी और अंतिम निर्णय साक्ष्यों के आधार पर ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed