{"_id":"b72002eba41e43fdcfcebd82980d22ba","slug":"heritage-festival-at-pinjore-garden-starts-on-06-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरिटेज उत्सव आज से, ये रहेगा पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरिटेज उत्सव आज से, ये रहेगा पूरा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Sat, 06 Dec 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में पर्यटन निगम की ओर से आज से दो दिवसीय नौवें हेरिटेज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
गार्डन के प्रबंधक रंजन अरोड़ा ने बताया कि 6 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक स्कूली विद्यार्थियों के बीच रंगोली, टूरिज्म क्वीज, थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता कराई जाएगी, जबकि चार बजे रॉक बैंड उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
इसके बाद शाम छह बजे पंजाब के मशहूर गायक एवं अभिनेता रोशन प्रिंस प्रस्तुति देंगे। सात नवंबर की सुबह स्कूली विद्यार्थियों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता, गुलदस्ता व क्ले मॉडलिंग, फैंसी ड्रेस व फै शन शो प्रतियोगिता कराई जाएगी और शाम को बॉलीवुड सिंगर कमाल खान प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
उत्सव की रूपरेखा
6 दिसंबर : कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा करेंगे उद्घाटन
सुबह 10 बजे से बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं
चार बजे से रॉक बैंड की परफार्मेंस
छह बजे से पंजाबी गायक रोशन प्रिंस की प्रस्तुति
7 दिसंबर : सुबह स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं
शाम को बॉलीवुड सिंगर कमाल खान की प्रस्तुति
यह भी रहेगा खास
- फूड बाजार, क्राफ्ट बाजार