{"_id":"5e27179b8ebc3e4b37680a7f","slug":"hemp-hide-in-plastic-flowers-from-orissa-two-arrested-panchkula-news-pkl3638729157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन सेल ने दो तस्करों को 41 किलो गांजा के साथ्ा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन सेल ने दो तस्करों को 41 किलो गांजा के साथ्ा पकड़ा
विज्ञापन
चंडीगढ़। आपरेशन सेल ने खुड्डा लाहौरा ब्रिज के पास से दो ऐसे नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से प्लास्टिक के फूलों के अंदर गांजा छिपाकर चंडीगढ़ लाते थे। तस्करों को इसे शहर की कॉलोनियों और मार्केट में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सप्लाई करना था। दोनों के कब्जे से 41.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी कालका निवासी तगदीर (40) और जगदीश (46) हैं। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (20) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ में जुट गई है। मंगलवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को एक-एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
बीते सोमवार को आपरेशन सेल के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल की अगुवाई में इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह की टीम गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर खुड्डा लाहौरा स्थित ब्रिज के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां से दोनों शख्स प्लास्टिक बैग लेकर गुजर रहे थे। एसआई नीरज कुमार को शक होने पर दोनों की चेकिंग के दौरान 41.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिछले करीब दो साल से इस नशे के गोरखधंधे में शामिल हैं। तस्करी के अलावा तस्कर लाइट प्वाइंटों पर प्लास्टिक के फूलों समेत अन्य सामान बेचने का काम करते हैं। तस्कर इसी का फायदा उठाकर उड़ीसा से कम दामों पर गांजा खरीदकर लाते थे और चंडीगढ़, कालका के अलग-अलग जगहों पर ज्यादा दामों पर सप्लाई करते थे। ऑपरेशन सेल का कहना है कि आरोपियों का एक-एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में इनसे और भी खुलासे हो सकते हैं।