फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   helpline number, launched, District Legal Services Authority, panchkula news

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुरू की हेल्पलाइन

Thu, 28 Apr 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
helpline number, launched, District Legal Services Authority, panchkula news
supreme court
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम लोगों को कानूनी जानकारी देने और उनको जागरूक करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0172-2585566 जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर से लोक अदालत में निपटाए जाने वाले मामलों के बारे में जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निधि बंसल ने कहा कि लोक अदालत न्याय के लिए सुलभ मंच है। प्राधिकरण द्वारा लोगों को अनेक प्रकार से कानूनी मदद दी जाती है। इसी उद्देश्य से यह हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर को सभी स्कूलों के  नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को लिखा गया है।
विज्ञापन


14 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निधि बंसल ने बताया कि 14 मई को न्यायिक परिसर में मोटर वाहन अधिनियम व मुआवजा प्राप्त करने संबंधी मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति इस लोक अदालत  में अपना मामला लाना चाहता है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय, जोकि न्यायिक परिसर में स्थित है, संपर्क कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed