{"_id":"6a67c42f6ed24d33ac07ad97","slug":"heavy-rain-in-one-part-of-the-city-dry-in-another-majri-chowk-waterlogged-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24433-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शहर के एक हिस्से में झमाझम, दूसरे में सूखा<bha>;<\/bha> माजरी चौक में बारिश से भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शहर के एक हिस्से में झमाझम, दूसरे में सूखा<bha>;</bha> माजरी चौक में बारिश से भरा पानी
विज्ञापन
सेक्टर-5, सेक्टर-6 और माजरी में बरसे मेघ, औद्योगिक क्षेत्र समेत कई इलाकों में रात तक नहीं हुई बारिश; उमस से लोग परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सोमवार शाम पंचकूला में मौसम का अनोखा मिजाज देखने को मिला। शहर के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कई क्षेत्रों में रात तक बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। नतीजतन कहीं लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो कहीं उमस ने लोगों को बेहाल बनाए रखा।
माजरी चौक, सेक्टर-5 और सेक्टर-6 सहित आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं, माजरी चौक में कुछ ही देर की बारिश से सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई। पानी भरने के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
इसके विपरीत औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के कई सेक्टर बारिश से पूरी तरह अछूते रहे। इन क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद रात करीब आठ बजे तक बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का असर बना रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एक ही शहर में कुछ किलोमीटर के दायरे में कहीं मूसलाधार बारिश और कहीं सूखे जैसी स्थिति रहने से मौसम का यह बदला हुआ रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। मौसम के इस असमान वितरण ने एक बार फिर स्थानीय स्तर पर वर्षा के बदलते पैटर्न की तस्वीर सामने रख दी।