फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heat breaks record, mercury crosses 47 in Punjab

Panchkula News: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पंजाब में पारा पहुंचा 47 पार

Mon, 27 May 2024 04:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Heat breaks record, mercury crosses 47 in Punjab
चंडीगढ़। नौतपा का असर पंजाब-हरियाणा में दिखने लगा है। रविवार को गर्मी ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अधिकतम तापमान ने दस का साल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते दस वर्षों में मई माह में इतना अधिक पारा दर्ज नहीं किया गया था। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में यह वृद्धि जारी रहेगी, इसलिए बच्चों व बुजुर्गों को तेज धूप से बचना चाहिए और नियमित रूप से पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह प्रदेश में सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा पहुंच गया है। लू के थपेड़ों ने कई जिलों में समस्या बढ़ा दी है। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा सबसे अधिक प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने 29 मई तक हीट वेव व सीवियर हीट का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 30 मई को भी मौसम से कुछ राहत नहीं मिलेगी और ज्यादातर जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट है।
विज्ञापन


रविवार को न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। बल्लोवाल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार नूरमहल जालंधर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां 3.6 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 42.7 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। पटियाला में 45.7 डिग्री, पठानकोट, बठिंडा व अमृतसर में 45.2, बरनाला व आनंदपुर साहिब में 44.9, लुधियाना में 44.8 और फतेहगढ़ साहिब में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed