{"_id":"6ab6d9f573e10bc3540e1ba8","slug":"heaps-of-garbage-along-the-riverside-on-tipra-rambagh-road-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141814-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टिपरा-रामबाग रोड पर नदी किनारे गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टिपरा-रामबाग रोड पर नदी किनारे गंदगी का अंबार
विज्ञापन
कालका। टिपरा-रामबाग रोड से खिला कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग के साथ बहने वाली नदी इन दिनों गंदगी के कारण बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। नदी किनारे अज्ञात लोगों की ओर से बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। इसके बाद कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के नीचे कबाड़ और अन्य कचरे में अक्सर आग लगा दी जाती है। इससे निकलने वाला धुआं सड़क तक पहुंच जाता है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं, आसपास रहने वाले लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। नदी किनारे जमा गंदगी के कारण बदबू और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की ओर से लंबे समय से इस स्थान पर नियमित सफाई नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से नदी किनारे तत्काल सफाई करवाने, कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और कचरे में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।