फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health services will be disrupted in Panchkula from 9 am to 11 am today.

Panchkula News: पंचकूला में आज 9 से 11 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी बाधित

Thu, 27 Nov 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Health services will be disrupted in Panchkula from 9 am to 11 am today.
सिविल अस्पताल सहित अर्बन हेल्थ सेंटर, पीएचसी और सीएचसी में डॉक्टरों की रहेगी हड़ताल
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन सीधे एसएमओ भर्ती करने का कर रही विरोध

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की एक्शन कमेटी के आह्वान पर वीरवार को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल, अर्बन हेल्थ सेंटर, पीएचसी और सीएचसी में दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक रहेगी। यह स्ट्राइक कालका, पिंजौर, मोरनी, बरवाला और रायपुररानी केंद्रों में भी लागू होगी।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा कि सरकार की ओर से डायरेक्ट सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसे एसोसिएशन गलत मानता है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती बंद की जाए। गत वर्ष भी इस मुद्दे पर आंदोलन किया गया था जिसमें सरकार ने आश्वासन दिया था कि भविष्य में कोई डायरेक्ट भर्ती नहीं होगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि चिकित्सा अधिकारी (एमओ) पद पर कार्यरत डॉक्टरों को प्रमोशन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से अनुमोदित संशोधित एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेशन (एसीपी) संरचना और वित्त विभाग की सहमति (अगस्त 2024) के बावजूद एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी अधिसूचना जारी नहीं की गई। इस कारण 13 नवंबर को 150 डॉक्टरों ने हरियाणा डीजी हेल्थ का घेराव किया था लेकिन सीधे एसएमओ भर्ती पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेन डाउन स्ट्राइक से प्रभावित सेवाएं
हड़ताल के दौरान सभी ओपीडी में डॉक्टर सुबह 9 से 11 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगे। इससे मरीजों को दवा और जांच में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

कोट
सिविल अस्पताल में सभी ओपीडी चलाई जाएंगी। इस दौरान ओपीडी में कंसलटेंट डॉक्टर की तैनाती की जाएगी और सभी जांचें भी जारी रहेंगी।
-डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed