{"_id":"618595227fc7006cc070023b","slug":"health-secretary-receives-delegation-ball-is-now-in-dhs-s-court-panchkula-news-pkl4321007108","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सचिव ने एनएचएम कर्मचारियों से की मुलाकात, गेंद डीएचएस के पाले में डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सचिव ने एनएचएम कर्मचारियों से की मुलाकात, गेंद डीएचएस के पाले में डाली
विज्ञापन
चंडीगढ़। नौकरी से निकाले गए 178 एनएचएम कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने समस्या समाधान की टीम के क्रांति शुक्ल व कर्नल रणदेव के साथ शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग से मुलाकात की।
इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने उनकी बात सुनी और इस मुद्दे पर आगे स्वास्थ्य निदेशक (डीएचएस) के साथ वार्ता करने को कहा। उनका कहना है कि कर्मचारियों की बात स्वास्थ्य निदेशक उनके सामने रखेंगी, जिसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा क्योंकि उनके मामले से जुड़ा कोई भी निर्णय वह अकेले अपने स्तर पर नहीं ले सकते।
इस मुलाकात के बाद कर्मचारियों को आशा की किरण दिखी है। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य निदेशक से मिलने का समय मांगा, लेकिन शहर से बाहर होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। अब वे सोमवार को उनसे मुलाकात कर वार्ता करने का प्रयास करेंगे। इससे पहले दिवाली के दिन वीरवार को भी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने जीएमएसएच-16 के बाहर एकत्रित होकर रंगोली बनाकर अपना दर्द बयां किया। काली दिवाली वाले पोस्टर हाथों में लिए कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ अस्पताल के बाहर दिवाली मनाई। कर्मचारी शनिवार और रविवार को भी प्रदर्शन जारी रखेंगे।