फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health department team will survey the houses after taking photo of I card

Panchkula News: आई कार्ड की फोटो खींचने के बाद घरों का सर्वे करेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sat, 16 Nov 2024 04:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Health department team will survey the houses after taking photo of I card
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। ठंड बढ़ने के बाद भी पंचकूला में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पंचकूला जिले में पांच नए डेंगू के मामले सामने आए हैं। अब तक डेंगू के 1278 मामले आ चुके हैं। अब स्वास्थ्य सर्वे के दौरान आई कार्ड लगाकर लोगों के घरों में जाएंगे। इसमें लोग सर्वे में आए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की आई कार्ड की फोटो खींचने के बाद जाने दे सकते हैं। इसके लिए उप सिविल सर्जन भी ड्यूटी के दौरान मौजूद रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के नियंत्रण के लिए यह काम कर रहा है।

इसके साथ ही निगम की ओर से सामंजस्य बनाकर सभी जगह सर्वे के बाद इनडोर फॉगिंग की जाएगी। इससे डेंगू का लारवा समाप्त करने का प्लान बनाया गया है। पंचकूला नगर निगम की ओर से आरडब्ल्यूए की मीटिंग के बाद यह प्लान तैयार किया गया है। डेंगू को नियंत्रित करने के लिए यह काम किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग अब उन घरों एरिया का सर्वे करेगा जहां 15 दिन के भीतर सबसे अधिक केस आया है। इसमें शहर के सेक्टर -11, 14, 15 सहित अन्य जगहों पर यह हालात बने हुए हैं। इन सभी जगहों पर टीम लोगाें को एंटी लारवा एक्टिविटी के तहत जागरूक करेगी और फॉगिंग भी करेगी। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए टीमें बनाई गई है। सर्वे के दौरान आई कार्ड पहनकर टीम सर्वे करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed