फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health Department has so far screened 1.69 lakh 870 families

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक की 1 लाख 69 हजार 870 परिवारों की स्क्रीनिंग

Sat, 05 Jun 2021 01:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Health Department has so far screened 1.69 lakh 870 families
पंचकूला। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ग्रामीण हेल्थ स्वास्थ्य जांच अभियान के तहत अब तक एक 1.69 लाख 870 परिवारों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा चुका है। इसके अलावा 1026 होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य किट वितरित की गई है। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत स्क्रीनिंग का कार्य ग्रामीण एवं हेडक्वार्टर टीमों द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 6513 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इसके साथ ही कम लक्षण पाए जाने वाले नागरिकों को होम आइसोलेट किया गया। गंभीर रोगियों को जिला के अस्पतालों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 30173 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जिनमें से 29184 ठीक हो गए हैं। अब जिला में केवल 643 कोरोना रोगी शेष रह गए हैं तथा जिला में रिकवरी रेट 96.72 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत दो लाख 18 हजार 195 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके लिए जिला में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन सेंटर में 1729 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 1587 व्यक्तियों को पहली तथा 142 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed