फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health Department has done screening of more than five and a half lakh people

साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य विभाग कर चुका स्क्रीनिंग

Fri, 08 May 2020 12:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Health Department has done screening of more than five and a half lakh people
पंचकूला। पंचकूला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित 10 टीमों व 12 मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से 5 लाख 77 हजार 735 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग के अलावा घर-घर जाकर सर्वे किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के चलते 2427 व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं जिनमें से 2185 व्यक्तियों के नमूने निगेटिव पाए गए। इसके अलावा 166 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं जिनमें से 13 व्यक्तियों के नमूने दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 18 व्यक्तियों के नमूने पॉजिटिव पाए गए इनमें से 17 व्यक्ति ठीक हो गए हैं, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब केवल एक कोरोना पॉजिटिव मामला ही रह गया है जिसका ईलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के 385 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 183 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

180 प्रवासी मजदूरों को किया क्वारंटीन
डीसी ने बताया कि जिले के विभिन्न अस्थाई शेल्टर होम में 180 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है। इन शेल्टर होम में उनके स्वास्थ्य जांच के अलावा शेल्टर होम को सैनिटाइज करने का कार्य भी नियमित रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही इन प्रवासी मजदूरों के लिए योग प्रशिक्षकों के अलावा मनोवैज्ञानिक शिक्षक भी तैनात किए गए हैं जो नियमित रूप से योगाभ्यास करवाने के साथ ही इन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed