फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health department did not make schedule for fogging, danger of dengue looms

Panchkula News: स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग का नहीं बनाया शेड्यूल, मंडरा रहा डेंगू का खतरा

Tue, 11 Jun 2024 04:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Health department did not make schedule for fogging, danger of dengue looms
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक नगर निगम के साथ फॉगिंग का शेड्यूल नहीं बनाया है। इस कारण डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। पंचकूला में डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। विभाग की तरफ से जागरूकता अभियान तो तेज किया गया है, लेकिन हाईरिस्क जोन में दवाई के छिड़काव का पहले कोई प्रपोजल नहीं बनाया गया है। पंचकूला सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि दो केस सामने आए हैं। इसमें प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने वाले व्यक्ति आए थे। उन्हें अन्य बीमारी के साथ डेंगू की पुष्टि मई में हुई है। एक युवती के बुखार का इलाज किया गया। इस दौरान उसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी।

उसमें ट्रैवल हिस्ट्री का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हाईरिस्क जोन में जागरूकता अभियान चलाया गया है। इनको 80 ब्रीडर चेकर दिए जाने हैं। आचार संहिता हटने के बाद यह प्रपोजल पास कर दिया गया है, लेकिन फॉगिंग का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस कारण निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे लेकर बैठक नहीं हुई है। इसमें हाईरिस्क जोन में छिड़काव नहीं हुआ है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए गतिविधियां की जा रही हैं। जल्द ही बैठक कर फॉगिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed